भागलपुर, अक्टूबर 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रेलवे दो चरणों में स्वच्छता व सफाई अभियान चला रहा है। 1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा और 2 से 31 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को स्टेशन के खानपान स्टॉलों, कैंटीनों में साफ-सफाई का अधिकारियों ने जायजा लिया। स्वच्छ आहार अभियान के तहत अधिकारियों ने निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों ने भागलपुर सहित जमालपुर में स्वच्छता, बर्तनों की साफ-सफाई व कूड़े का निष्पादन देखा। विक्रेताओं, रसोइयों और कैंटीन कर्मचारियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच और खाना पकाने व परोसने वाले क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के बारे में जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.