दो चचेरी बहनों के शव की पैथोलॉजी जांच में नहीं मिले दुष्कर्म के साक्ष्य
मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव के ईंट-भठ्ठे के गड्ढे में मिले दो चचेरी बहनों के शव से एकत्र स्वाब के नमूने की पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। इस रिपोर्ट में दोनों के साथ दुष्कर्म के साक्ष्य नहीं मिले हैं। यह पैथोलॉजी जांच एसकेएमसीएच में कराई गई है।रामपुरहरि थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि दोनों बहनों के शव से एकत्र नमूने की पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट रिपोर्ट सामान्य है। इसमें दुष्कर्म के साक्ष्य नहीं मिले हैं। इससे पहले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इन दोनों की मौत शरीर पर भारी वस्तु से लगे गहरे जख्म से होने व अत्यधिक खून बहने से होने की बात कही गई थी। मालूम हो कि 13 मई को मकसूदपुर गांव में एक ईंट-भठ्ठे के निकट पानी भरे गड्ढे में दो नाबालिग चचेरी बहनों के शव मिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.