दो घर व एक दुकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज
सहरसा, जून 20 -- सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर में पदस्थापित बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता विनोद कुमार पासवान ने सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णानगर स्थित आवास पर चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया है।पीड़ित ने बताया कि वह सरकारी कार्य से बलवाहाट गए थे। शाम मे लौटा तो देखा की बैटरी, इनवर्टर आदि गायब हो गया है। इधर कायस्थ टोला लोकोशेड निवासी डॉ आयुष आनंद ने घर से डेढ लाख रूपये का चेन व दस हजार रुपये चोरी कीरिपोर्ट दर्ज करीया है। तिवारी टोला बायपास रोड निवासी हसन ने दुकान का एसबेसटस तोड़ कर साठ हजार रूपये चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- वाहन दुर्घटनाओं में दो महिला सहित चौदह घायल यह भी पढ़ें- बाइक सहित लाखों के जेवरात चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.