फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 21 -- शमसाबाद। दो घरों में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घरेलू सामान के नुकसान को देखकर ग्रामीणो के आंसू निकल आए। झौआ गांव निवासी रामफल के घर में बुधवार की शाम अचानक आग लग गई। घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। 60 हजार की नगदी भी जल गई। आग की लपटों से जय सिंह के घर भी आग लग गई जिससे इनके घर भी बड़ा नुकसान हो गया। जानकारी पर राजस्व टीम पहुंची और नुकसान का आंकलन किया। ग्राम प्रधान ने दोनों भाइयों को मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.