किशनगंज, अप्रैल 7 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत झाला पंचायत स्थित चरघड़ियां गांव में रविवार शाम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दो घर जलकर पूरी तरह राख हो गए । आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस अग्निकांड में अग्नि पीड़ित परिवारों में चरघरिया स्थित वार्ड संख्या 10 के निवासी अकरम रजा और सरवर आलम, पिता - मोहम्मद यासीन का घर एवं जलावन का घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित अकरम आलम ने बताया कि अचानक आग लगने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने में जुट गए। किसी तरह ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय वार्ड सदस्य सलमान आलम ने बताया कि रविवार संध्या अचानक मवेशी और जलावन के घर में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हव...