दो घरो से लाखों के आभूषण नगदी चोरी
गाजीपुर, अप्रैल 17 -- मरदह (गाजीपुर)। बरही गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कैलाश यादव एवं सेवानिवृत्त सैनिक रमायन यादव के घर में दाखिल होकर चोरों ने लाखों के आभूषण और नहदी चोरी कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कैलाश यादव के परिवार के लोग खाना खाने के बाद घरों में सो रहे थे। देर रात को छत के सहारे घुसे चोरों ने लाखों का आभूषण और नगदी पार कर दिया। इसके बाद चोर सेवानिवृत्त सैनिक रमायन यादव के घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों परिवारों को चोरी की जानकारी शुक्रवार की सुबह में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मरदह क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.