लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दो घरों में दाखिल हो गए। लाखों की नकदी सहित कीमती माल की चोरी कर ले गए। घटना बेहजम पुलिस चौके के पास हुई है। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बेहजम निवासी ओम गिरी का घर चौकी के पास है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की रात को गर्मी अधिक होने के कारण उनका बेटा घर के बाहर सो रहा था। आंगन में बहू सो रही थी। रात करीब दो बजे उनका दूसरा बेटा शादी के कार्यक्रम से वापस आया तो देखा कि दरवाजा खुला है। यह भी पढ़ें- दो मंदिरों में भीषण चोरी, डेढ़ लाख की संपत्ति ले उड़े चोर सबको जगाने पर देखा तो कमरों के ताले खुले है। घर में रखी करीब तीन लाख पच्चास हजार रुपए की नगदी और करीब पंद्रह लाख रुपये के जेवर चोरी हो गये थे। चोरों ने इसके बाद बेहजम चौकी से पांच स...