झांसी, मार्च 27 -- चिरगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव पट्टी कुम्हरा में बदमाशों ने बीती रात दो घरों को निशाना बनाया। कुंदी, दरवाजे कटर से काटकर दाखिल हुए चोर सोने-चांदी के लाखों के जेवर, नगदी समेटकर चंपत हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव पट्टी कुम्हरा निवासी प्रमोद पाल बीती देर रात परिवार के साथ सोए थे। तभी दरवाजे की कुंडी काटकर घर में दाखिल हुए चोरों ने अलमारी-सूटकेस के लॉक चटकाए। उसमें रखे झुमकी, मंगलसूत्र, दो पायलें, दो सोने की अंगूठी सहित करीब डेढ़ लाख रुपए नगद ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाले पवन उपाध्याय के मकान का रुख किया। यहां भी बदमाश उसी अंदाज में घुसे। उन्होंने अलमारी, सूटकेस के लॉक तोड़े और उसमें रखे चूड़ी, बिछिया, पायलें, मंगलसूत्र, कान भाला समेत करीब 12 हजार रुपए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.