रायबरेली, फरवरी 17 -- बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के तिलेंडा गांव में सोमवार की देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। तिलेंडा गांव के रहने वाले अनूप कुमार ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि चोरों ने कमरे में रखे बक्से से लगभग दो लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए। पीड़ित ने आशंका जताई है कि चोर घर की पिछली दीवार में बने खड्ढो के सहारे छत पर पहुंचें फिर जीने से होते हुए घर के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि घर में रखे बक्से के ताले तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं दूसरी घटना भी गांव के ही रहने वाले दिनेश के घर हुई। चोर घर के पिछले कमरे का ताला काटकर वहां रखे सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.