लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, संवाददाता। बीबीडी और पारा इलाके में चोरों ने दो मकानों से लाखों के जेवर पार कर दिए। पुलिस दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है। वहीं, हाईकोई स्थित कैफे से महिला ने अधिवक्ता का पर्स पार कर रुपये व जेवर चोरी कर लिए। कैमरे में महिला की करतूत कैद हुई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है。

चोरी की पहली घटना उत्तरधौना स्थित हिमसिटी फेज-3 निवासी राजमणि यादव ने बताया कि बीती 29 मई को वह परिवार संग पैतृक निवास गए थे। मेन गेट की चाभी मकान मालिक के भाई महेश यादव को दी थी। देर रात मकान में चोरी हो गई। तड़के करीब सवा तीन बजे उन्हें घर में चोरी की सूचना दी गई। जिसपर पीड़ित ने गांव से ही डॉयल-112 पर फोन कर चोरी की सूचना दी। अगले दिन वह वापस लौटे। पीड़ित ने बताया कि चोर आलमारी का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी कर ल...