बाराबंकी, फरवरी 6 -- निन्दूरा। थाना व कस्बा कुर्सी के नई बस्ती के दो घरों में गुरुवार की रात घुसे चोरों ने नगदी जेवर समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। नई बस्ती कस्बा कुर्सी निवासी अब्बास व जमालु सगे भाई हैं। दोनों के घर पास में ही बने हुए हैं। अब्बास पुत्र ताज की पुत्री की तबीयत खराब होने के चलते वह मकान में नीचे ही कमरे में परिवार के साथ सो रहे थे। दो मंजिल पर बने कमरे में गुरुवार की रात चोर इनके घर में घुसकर अलमारी खोलकर अलमारी के लकार में रखा एक सोने का हार, एक सोने की चेन, सोने की झुमकी, सोने के अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायजेब, चांदी के कड़ा, चांदी के हाथ के फूल, चांदी की अंगूठी व चांदी के पायल और 1...