नोएडा, मार्च 19 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में दो घरों में चोरी की घटनाएं सामने आईं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक बदमाश चार मार्च को सेक्टर गामा-2 निवासी राजेश कुमार के घर का ताला तोड़कर करीब सवा लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने ले गए। पुलिस ने जांच के बाद अब इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। इसी तरह बदमाशों ने चार मार्च को ही सेक्टर बीटा-2 निवासी अविनाश के घर का ताला तोड़कर गहने चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। पुलिस ने छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.