देवरिया, जनवरी 6 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर एक निवासी संदीप मद्धेशिया ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक जनवरी की रात में अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर डेढ़ लाख रुपए का सामान उठा ले गए। सारा सामान शादी के लिए रखा गया था। जबकि कुछ अन्य कागज सुबह छत के ऊपर मिला। गांव के निकट चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरा में चोरों की तस्वीर कैद है, लेकिन पहचान में नहीं आ रहे हैं। इसी गांव के रहने वाले रमेश प्रसाद मद्धेशिया ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव में प्राथमिक विद्यालय के निकट गुमटी है। जिसमें किराना का सामन रखा था। दो जनवरी की रात में चोरों ने गुमटी तोड़कर उसमें से 14 सौ रुपए नगद सहित अन्य सामान उठा ले गए। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी का मामला संज्ञान में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.