दो घरों से छह लाख से अधिक की संपत्ति ले उड़े चोर
बहराइच, मई 11 -- बहराइच,संवाददाता। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी पुत्ती सिंह के घर हुई। रात में परिवार के साथ सो रहे पुत्ती सिंह के घर में चोर बाउंड्रीवाल के सहारे छत पर चढ़कर घुसे और अंदर से दरवाजा खोल लिया। चोरों ने आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर सोने के दो हार, चार कंगन, दो चैन, छह अंगूठी, दो मंगलसूत्र, चांदी की चार जोड़ी पायल, कमरबंद, 10 बिछुआ समेत बर्तन, कपड़े और 22 हजार रुपये नकद चुरा लिए। कुल नुकसान करीब चार लाख रुपये बताया जा रहा है। वापस लौटते समय चोरों ने गांव के बाहर हरिश्चंद्र सिंह के घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर सोने की जंजीर, दो अंगूठी, कान का बाला, चांदी की तीन जोड़ी पायल, बर्तन और 15 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। यहां करीब दो लाख से अधिक की चोरी हुई। सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.