महोबा, फरवरी 12 -- चरखारी,संवाददाता। एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों ने पुलिस से घटनाओं की जांच करा खुलासे की मांग उठाई है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। कोतवाली के रोशनपुरा गांव के दो घरों में चोरी हो गई। सावित्री पत्नी स्व0मनोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 10 फरवरी व खाना खाकर सो गई तभी चोर आए और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अचेत कर दिया। चोर सोने-चांदी के आभूषण सहित दस हजार की नकदी चुरा ले गए। सुबह होश आने पर घटना की जानकारी हो सकी। बताया कि लगभग चार लाख के आभूषण चोर चुरा ले गए हैं। गांव के उदय भान के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया है। पीड़ित ने बताया कि कमरों का ताला तोड़कर चोर सोने चांदी के आभूषण व 15 हजार की नकदी सहित अन्य गृहस्थी का सामान चुरा ले गए हैं। थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.