मऊ, मई 23 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के हड़हुआ गांव में विगत बुधवार की देर रात चोरों ने श्रीनिवास सिंह पुत्र स्व.रघुवर सिंह और कपिलदेव सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह के घरों को निशाना बनाते हुए करीब 13 लाख रुपये के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। सुबह घटना की जानकारी होने पर घरवालों ने पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी थी। पिड़ितों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। क्षेत्राधिकारी घोसी डा.जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पिड़ितों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- चोरों ने एक रात में दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ यह भी पढ़ें- एक ही रात दो घरों में चोरी , लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर यह भी पढ़ें-...