कौशाम्बी, जून 14 -- पिपरी थाने के आलमपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित बीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि चोर उनके और उनके भाई महेश गुप्ता के घर से 35 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...