लखीमपुरखीरी, अप्रैल 19 -- भीरा में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए दो अलग-अलग घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक घर की दीवार तोड़कर और दूसरे घर की खिड़की की ग्रिल काटकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। साथ ही लाइसेंसी बंदूक भी चोर उठा ले गया। पहली घटना भीरा गन्ना सेंटर के पास निवासी गुरमेल सिंह के घर में हुई। चोरों ने करीब 9 इंच मोटी दीवार तोड़कर घर में घुसे और लाइसेंसी बंदूक, नगदी तथा जेवरात चुरा ले गए। दूसरी वारदात लगभग 700 मीटर दूर सलामत नगर भट्ठा निवासी ओमकार सिंह के घर में हुई। यहां चोरों ने खिड़की की ग्रिल व जाली काटकर अंदर घुसकर करीब पांच तोला सोना और 30 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। रविवार सुबह जब परिजन जागे तो दोनों घरों में चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित परिवारों ने तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.