गंगापार, अप्रैल 10 -- इलाके में चोरों के हौसले पूरी तरह बुलंद है। चोरों ने एक ही रात में दो घरों में घरों के पीछे रास्ते से चढ कर सोने, चांदी, जेवारात नकदी सहित लाखों की चोरी कर ले गए। शुक्रवार को सुबह चोरी की घटनाओं की जानकारी होने पर डायल 112 नम्बर को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम दामोदरपुर धरौता निवासी राम कृपाल और मनोज कुमार का परिवार घर के आंगन में सोया हुआ था। बताया गया है कि देर रात चोर दोनों घरों के पीछे से छत के रास्ते चढ कर बंद कमरों का ताला तोड कर सन्दूकों, अलमारी आदि का ताला तोड़कर सोने की लाकेट, अंगूठी, पायल, हार, हसुली आदि तथा गुल्लक में रखे पचास हजार रुपये नकदी दोनों परिवारों के यहां लाखों की चोरी कर ले गए। शुक्रवार को सुबह सामान बिखरा देख कर उक्त चोरी की जानकारी होने पर दोनो...