गोरखपुर, जून 29 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जंगल सखनी टोला रोहुआ में रविवार देर रात दो घरों में चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोर लाखों रुपये के गहने और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।जंगल सखनी टोला रोहुआ के जयश्री निषाद और हरिहर के परिवार रात में भोजन के बाद सो गए थे। सोमवार तड़के जब उनकी नींद खुली, तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे गहने तथा अन्य कीमती सामान गायब थे। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर पीटा। सूचना मिलने पर गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि...