गंगापार, अप्रैल 24 -- अज्ञात कारणों से दो घरों में आग लगने पर परिवार व मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक घर गृहस्थी का हजारों का सामान, गहने कपड़े आदि जलकर राख हो चुके थे। पीड़ित परिवार के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार की है। थाना क्षेत्र के टड़हर गांव निवासी श्याम धर आदिवासी पुत्र यमुना प्रसाद आदिवासी व उदय शंकर आदिवासी पुत्र राम चरन आदिवासी के घर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें और धुआं देखकर परिवार व मोहल्ले के तमाम लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। गनीमत रही कि हवा तेज नहीं थी, अन्यथा आसपास के और भी घर आग के घेरे में आ सकते थे। आग लगने से श्यामधर के घर में रखा चार क्विंटल गेहूं, तीन क्विंटल चावल, पचास किलो अरहर, चार बच्चों व बच्चियों के कपड़े, तीन जोड़ी पायल, दो सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.