फतेहपुर, अप्रैल 12 -- सुल्तानपुर घोष। थाना क्षेत्र के उसरैना गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों से नगदी व जेवरात पार कर दिए, जबकि मदागंज गांव में एक घर में चोरी का प्रयास विफल रहा। नफीस अहमद के घर पीछे की दीवार काटकर चोर अंदर घुसे और करीब 45 हजार रुपये नगद, सोने का मंगलसूत्र व चांदी की पायल उठा ले गए। वहीं पड़ोस में लालती देवी पत्नी ओमप्रकाश गौतम के घर भी चोर अधनिर्मित दीवार के सहारे घुसे और 25 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के समय महिला बाहर आंगन में सो रही थी। उधर मदागंज निवासी विनोद यादव के घर में घुसने का प्रयास फर्श पक्का होने के कारण असफल रहा। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.