हरदोई, जून 10 -- मल्लावां। शाहबुद्दीनपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों की नगदी और जेवरात पार कर दिए। गल्ला व्यापारी के घर से 4.20 लाख की नगदी समेत आभूषण, जबकि पड़ोसी मकान से भी लाखों के जेवरात ले गए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पीछा कर एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पीड़ितों के अनुसार, दोनों घरों से चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषणों की कुल कीमत 20 लाख से ज्यादा है। शाहबुद्दीनपुर गांव निवासी रामआसरे के बेटे अभिषेक अनाज खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं। बताया कि मंगलवार शाम वह कारोबार से संबंधित 4.20 लाख घर लाकर रखे थे। रात में वह अपनी बीमार पत्नी रूप देवी के साथ बरामदे में सो रहे थे, जबकि बेटा और बहू दूसरे कमरे में थे। देर रात चोर घर में घुस आए। रसोई से चाभी उठाकर कमरे का ताला खोल ...