हरदोई, जून 10 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नगदी और जेवरात पार कर दिए। एक घर से गल्ला व्यापारी की 4.20 लाख रुपये की नगदी समेत आभूषण चोरी हो गए। जबकि पड़ोसी मकान से भी लाखों रुपये के जेवरात उठा ले गए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पीछा कर एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।गांव निवासी रामआसरे के पुत्र अभिषेक अनाज खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम वह कारोबार से संबंधित 4.20 लाख रुपये घर लाकर रखे थे। यह भी पढ़ें- डेयरी संचालक के घर में लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल रात में वह अपनी बीमार पत्नी रूप देवी के साथ बरामदे में सो रहे थे, जबकि बेटा और बहू दूसरे कमरे में थे। देर रात चोर ...