दो घरों में ताला तोड़कर चोरी, नकदी-जेवरात गायब
रांची, जून 3 -- राहे, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के राहे कुम्हारटोली और नावांगांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात की चोरी कर ली। दोनों घटनाओं को रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच अंजाम दिया गया।
चोरी की घटनाएं नावांगांव में अरुण महतो के बिल्डिंग घर का दो ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखे 71 हजार रुपये नकद, 20 ग्राम सोने के आभूषण और लगभग 300 ग्राम चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। अरुण महतो ने बताया कि वह गर्मी के कारण बिल्डिंग घर में ताला लगाकर परिवार सहित बगल के खपरैल घर में सोए हुए थे। रात में किसी समय वारदात हुई, जिसका पता उन्हें रात करीब दो बजे बाहर निकलने पर चला।
दूसरी चोरी की घटना इधर, कुम्हारटोली में अमित प्रजापति के बंद बिल्डिंग घर में भी चोरों ने धावा बोला। वह घर में ताला लगाकर ससुराल रांची गए हुए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.