दो घरों में जेवरात व रूपये चोरी
सहरसा, मई 21 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एक चोरी की घटना कायस्थ टोला और दूसरी चोरी की घटना न्यू कालोनी में हुई। सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला वार्ड 30 स्थित एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित अनिल कुमार रजक ने बताया कि वह कपड़ा आयरन करने का काम करते हैं ।वे प्रतिदिन सलखुआ जाकर काम करने के बाद शाम मे ट्रेन से वापस लौटते हैं ।उन्होंने बताया कि बीते छह मई को कायस्थ टोला में बेटी की शादी हुई थी। बेटी को शादी में उपहार स्वरूप दो लाख रूपये का जेवरात और पांच हजार रूपये दिया था। जो चोरी कर लिया गया। इसके अलावा बक्शा में रखा 25 हजार रूपये भी गायब था। पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.