लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- रजागंज। कोतवाली गोला क्षेत्र के रजागंज कस्बे में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों का माल साफ कर दिया। खास बात यह है कि दोनों मकान नेशनल हाईवे के किनारे स्थित हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।पहली घटना में विजय सोनी पुत्र रामगोपाल के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से सोने-चांदी के कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में सोने का मंगलसूत्र, मांगटीका, कमरबंद, बिछुआ, पाजेब व पायल शामिल हैं। इसके अलावा चोर घर का बक्सा भी उठा ले गए और करीब 3000 रुपये नकद भी साफ कर दिए।वहीं दूसरी घटना में रामाधार पुत्र नत्थू लाल के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लगभग एक किलो चांदी के सिक्के, एक पायल, पाजेब और दो बक्से पार कर दिए। लगातार दो घरों में हुई चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और आक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.