दो घरों में चोरी के मामले में संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ
मऊ, मई 27 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत अमिला क्षेत्र के हड़हुआ गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी की घटना के मामले में संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। घोसी कोतवाली पुलिस टीम ने दावा किया है कि जल्द चोरी के मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के हडहुआं गांव के पश्चिम टोला निवासी श्रीनिवास सिंह के मकान में चोर छत के रास्ते दाखिल हुए थे। इसके बाद घर के अंदर रखे करीब आधा दर्जन बक्से, अटैची और अलमारी के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिए थे। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर करीब ढाई किलो चांदी, 20 ग्राम सोने के जेवर तथा 65 हजार रुपये समेत लाखों के सामान चोर चुरा ले गए थे। चोरी हुए आभूषण में सोने का झाला, नथुनी, माला, टीकुली, चांदी की पायल, बिछिया, पेटी, बच्चों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.