दो घरों में करती हैं झाड़ूू-पोछा, जानें कौन हैं बंगाल में बीजेपी की प्रत्याशी कलिता माझी
नई दिल्ली, मार्च 30 -- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ चुका है। सभी दलों के प्रत्याशी जनता को रिझाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इनमें एक ऐसी प्रत्याशी भी हैं जो कि घरेलू सहायिका का काम करती हैं और आजकल अपने मालिक से छुट्टी लेकर प्रचार में जुटी हैं। औसग्राम विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कलिता माझी दो घरों में सहायिका का काम करती हैं और महीने में 4 हजार रुपये कमाती हैं। चुनाव प्रचार करने के लिए उन्होंने एक महीने की छुट्टी ले ली है।पहले भी लड़ चुकी हैं चुनाव इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक माझी ने कहा, मुझे नहीं लगता कि ऐसा अवसर दोबारा आएगा। बीजेपी ने मुझपर विश्वास किया है। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसका मुझे निर्वहन करना है। मैं जिनके घर में काम करती हूं उनका भी पूरा सहयोग मिल रहा है और उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.