दो घरों में आग लगने से लाखों का नुकसान
बिजनौर, मई 19 -- चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव में दो घरों में आग लगने से घर में रखी नगदी और सामान जल गया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन जब तक सामान जल चुका था। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव मीरापुर खादर निवासी दयाराम और उनके छोटे भाई दीपक कुमार पुत्र रामकिशन के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि घर में रखा सारा कीमती सामान, खाने की सामग्री आदि सामान जल गया। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले दीपक कुमार ने अपने बैल बेचे थे जिसके बीस हजार रुपये की नकदी घर में ही रखी थी जो अन्य सामान के साथ जलकर राख हो गयी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर डायल 112 पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड गाड़ी भी पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था पर सामान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.