बाराबंकी, अप्रैल 13 -- कोठी। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के असंद्रा गांव में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से दो छप्परनुमा घर में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए ग्रामीण बाल्टियों में पानी लेकर दौड़े। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग में हजारों का सामान जल कर राख हो गया। असंद्रा गांव निवासी गुड्डू रावत पुत्र स्व. पिल्लू रावत छप्परनुमा घर में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की दोपहर अचानक इनके घर से धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक घर के लोग व ग्रामीण कुछ समय पाते तेज पछुआ हवाओं के कारण छप्पर से लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में गुड्डू के पड़ोसीगुरुदीन रावत पुत्र कुन्नू का घर भी आ गया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। गांव में भगदड़ जैसे हालात हो गए। ग्रामीण घरों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.