लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव अतरिया में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से दो घर जलकर राख़ हो गए। ग्राम निवासी शहादत पुत्र फकीरे खान के घर अचानक आग लग गई। घटना के समय शहादत दवा लेने पलिया गए हुए थे, जबकि परिवार एवं मोहल्ले के अन्य सदस्य खेतों पर काम कर रहे थे। घर से उठती तेज लपटों को देख आसपास के लोग और खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। मगर तब तक घर में रखा एक बेड, फ्रिज, तख्त, कूलर, कपड़े सहित करीब पांच हजार रुपये नकद जलकर राख हो चुके थे। आग की चपेट में पास में रहने वाले सिमालुद्दीन का घर भी आ गया, जिससे उनके घर का लगभग बीस हजार रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.