बहराइच, मार्च 25 -- बहराइच। बहोरवा गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ डाले। तीस हजार नगदी सहित दो लाख से अधिक की सम्पत्ति पर हाथ साफ कर दिया। बौंड़ी थाने के भौंरी के मजरे खाले बहोरवा में मंगलवार देर रात चोरों ने गांव निवासी शकील पुत्र जलील के घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़ 20 हजार नगदी व 5 थान सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। वहीं शेबू पुत्र शरीफ के घर का ताला तोड़ उनके घर से 10 हजार रुपये नगद और 3 थान जेवर चोरी हुए हैं। चोरी के बाद कुछ सामान गांव के बाहर बिखरा हुआ मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर जल्दबाजी में कुछ सामान वहीं छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...