गाजीपुर, जनवरी 10 -- मरदह (गाजीपुर)। मरदह थाना के महेगवा गांव निवासी मंजीत सिंह और नरवर गांव निवासी हरिनाथ यादव के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने शुक्रवार रात्रि में दोनों घरों का ताला तोड़कर लाखों की नगदी और आभूषण चोरी कर लिया। दोनों स्थानों पर गृहस्वामी के जगने पर चोर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह के घर में शौचालय के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे में सो रहे परिजनों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे का ताला तोड़कर लाखों का आभूषण और नगदी पार कर दिया। परिजनों ने खट-पट की आवाज सुनी तो शोर मचाया जिसके बाद चोर भाग निकले। इसके अलावा हरिनाथ यादव के घर में घुसे चोरों ने कीमती सामान पार कर दिया। थानाध्यक्ष तारावती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.