पटना, अप्रैल 27 -- दानापुर मंडल के बुद्धदेवचक हॉल्ट पर तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को 12392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस करीब दो घंटे तक खड़ी रही। इससे भीषण गर्मी में ट्रेन के यात्री बेहाल रहे। सूचना मिलते ही फतुहा एसएस, आरपीएफ, जीआरपी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया। सोमवार की सुबह 12392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस फतुहा से 8:46 बजे राजगीर के लिए रवाना हुई। 8:48 बजे ट्रेन बुद्धदेवचक के पास पहुंची, इसी दौरान इसमें तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन के खड़ी होने की सूचना मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फतुहा एसएस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दानापुर मंडल से निरीक्षण वैन को बुलाया गया। टेक्नीशियनों ने ट्रेन की खराबी को दूर किया और इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। फतुहा स्टेशन प्रबंधन रं...