मुंबई, मई 1 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले शुक्रवार (1 मई) को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से पुणे जा रही थीं लेकिन मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वह ट्रैफिक जाम में दो घंटे से ज्यादा समय तक फंसी रह गईं। ट्रैफिक जाम में फंसी सांसद ने उस लंबे रोड जाम का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने आस-पास मौजूद गाड़ी चलाने वाले लोगों से बातचीत करती दिख रही हैं। उस वीडियो में सांसद ने अपनी पीड़ा जताते हुए कहा, "2 घंटे हो गए हैं।" अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस एक्सप्रेसवे पर कितना भयानक जाम रहा होगा। वीडियो में सुले एक लाल रंग की कार में बैठे ड्राइवर से मराठी में बातचीत करती दिख रही हैं। बातचीत के अंत में दोनों ने "जय महाराष्ट्र" का नारा भी लगाया, जो इस मौके को और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.