गोपालगंज, मई 21 -- गोपालगंज। पश्चिमी एशिया में जंग के कारण उत्पन्न ऊर्जा संकट का असर अब जिले में भी दिखाई देने लगा है। सबसे अधिक परेशानी सीएनजी चालित वाहनों के चालकों को उठानी पड़ रही है। स्थिति यह है कि जिले के विभिन्न सीएनजी पंपों पर गैस की खेप पहुंचने के महज दो घंटे के भीतर ही खत्म हो जा रही है। इससे सैकड़ों ऑटो और अन्य सीएनजी वाहन चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति फिलहाल सामान्य बनी हुई है। जानकारी के अनुसार एनएच-27 के भठवा, एसपी कोठी, सोनबरसा और महम्मदपुर ओवरब्रिज के समीप सीएनजी पंप संचालित हैं।

सीएनजी पंपों की स्थिति इसके अलावा महम्मदपुर-मलमलिया पथ के बृजकिशोर नगर हाल्ट और मीरगंज में भी सीएनजी पंप संचालित हैं। लेकिन, मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने के कारण इन पंपों पर प्रतिदिन मार...