दो घंटे में ही खत्म हो जा रही सीएनजी, ऑटो चालकों की बढ़ी परेशानी
गोपालगंज, मई 24 -- गोपालगंज।ऊर्जा संकट का असर अब जिले में भी दिखाई देने लगा है। सबसे अधिक परेशानी सीएनजी चालित वाहनों के चालकों को उठानी पड़ रही है। स्थिति यह है कि जिले के विभिन्न सीएनजी पंपों पर गैस की खेप पहुंचने के महज दो घंटे के भीतर ही खत्म हो जा रही है। इससे सैकड़ों ऑटो और अन्य सीएनजी वाहन चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति फिलहाल सामान्य बनी हुई है। जानकारी के अनुसार एनएच-27 के भठवा, एसपी कोठी, सोनबरसा और महम्मदपुर ओवरब्रिज के समीप सीएनजी पंप संचालित हैं। इसके अलावा महम्मदपुर-मलमलिया पथ के बृजकिशोर नगर हाल्ट और मीरगंज में भी सीएनजी पंप स्थापित किए गए हैं। लेकिन मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने के कारण इन पंपों पर प्रतिदिन मारामारी जैसी स्थिति बनी रहती है।
सीएनजी की मांग और आपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.