मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव में शादी समारोह के दौरान लापता हुए तीन वर्षीय मासूम को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अमरोहा जनपद के नौगावां निवासी इमामुद्दीन अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रविवार सुबह समारोह की व्यस्तता के बीच उनका तीन वर्षीय बेटा जैनुल खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया और लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल बच्चे की फोटो प्रसारित कर खोजबीन शुरू की और कुछ ही देर में करीब तीन किलोमीटर दूर बकेनिया गांव से उसे बरामद कर लिया। चौकी पर बुलाकर मासूम को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...