सहारनपुर, अप्रैल 18 -- सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई बालिका को कोतवाली नगर पुलिस ने दो घंटे में बरामद कर लिया। बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका के अपहरण होने की सूचना से हड़कंप मच गया था। कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि खाताखेड़ी निवासी सलीम की बेटी नादिया का अपहरण हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दो घंटे भीतर दाल मंडी पुल के पास से नादिया को सकुशल बरामद कर लिया गया। बालिका के साथ जावेद नामक युवक भी मिला, जिसने बताया कि बच्ची लावारिस हालत में मिली थी। परिजनों को सूचना देकर बालिका उनके सुपुर्द कर दिया गया। एक बार को बालिका के अपहरण होने की सूचना से हड़कंप मच गया था। पूरे जिले में...