दो घंटे में दो सौ किमी की दूरी तय कर रेलवे ने रचा इतिहास: डीआरएम
कोडरमा, मार्च 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता।रेलवे ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए मिशन रफ्तार के तहत ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल ट्रेन का परिचालन सफलतापूर्वक कर लिया है। दो घंटे में दो सौ किमी की दूरी तय कर रेलवे ने इतिहास रचा है। उक्त बातें धनबाद के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने हिन्दुस्तान से बातचीत के दौरान कही। बताया कि महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को डीडीयू से गया जंक्शन होते हुए कोडरमा से धनबाद तक विशेष ट्रेन के जरिए यह परीक्षण किया गया। यह ट्रायल पूर्व मध्य रेल के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। इस सफलता के साथ न केवल रेलवे की तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन हुआ है बल्कि भविष्य में यात्रियों को तेज और सुरक्षित रेल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है।दो घंटे पांच म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.