दो घंटे में गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका बरामद
गोरखपुर, अगस्त 14 -- गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के भीलोरा खुर्द से लापता हुई 14 वर्षीय बालिका को पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। 14 अगस्त को बालिका के पिता ने डायल 112 पर उसके करीब दो घंटे से लापता होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही नौसढ़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शशि किरण सिंह पुलिस टीम के साथ तलाश में जुट गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तत्परता से कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। बालिका ने बताया कि वह परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई थी। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उसे सकुशल सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.