बुलंदशहर, मई 2 -- Bulandshahr News: जीवनभर साथ रहे बुजुर्ग दंपति एक-दूसरे से जुदाई बर्दाश्त नहीं कर सके। पहले 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई, इसके बाद 72 वर्षीय बुजुर्ग, पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और पत्नी की मौत के करीब दो घंटे बाद ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर में दो मौतों ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घटना अहार क्षेत्र के गांव पौटा बादशाहपुर की है। 72 वर्षीय सुखपाल सिंह और उनकी 65 वर्षीय पत्नी होशियारी देवी लंबे समय से बीमार थे। सुखपाल सिंह का इलाज बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जबकि होशियारी देवी को कुछ दिन पूर्व सिर में तेज दर्द की शिकायत के चलते पहले बुलंदशहर और बाद में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद शुक्रवार को दोनों को घर वापस लाया गया था। यह भी पढ़ें- लिव इन रिलेशनशिप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.