दो घंटे भी बर्दाश्त नहीं हुई जुदाई, पत्नी की मौत के बाद बुजुर्ग ने भी तोड़ा दम
बुलंदशहर, मई 2 -- जीवनभर साथ रहे बुजुर्ग दंपति एक-दूसरे से जुदाई बर्दाश्त नहीं कर सके। पहले 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई, इसके बाद 72 वर्षीय बुजुर्ग, पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और पत्नी की मौत के करीब दो घंटे बाद ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना अहार क्षेत्र के गांव पौटा बादशाहपुर की है। वृद्ध दंपति की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।गांव पौटा बादशाहपुर निवासी 72 वर्षीय सुखपाल सिंह और उनकी 65 वर्षीय पत्नी होशियारी देवी लंबे समय से बीमार थे। सुखपाल सिंह का इलाज बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जबकि होशियारी देवी को कुछ दिन पूर्व सिर में तेज दर्द की शिकायत के चलते पहले बुलंदशहर और बाद में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- दो घंटे के अंतराल में दंपति की मौत, गांव में शोक उपचार के बाद शुक्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.