पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शुक्रवार को 11 केवी लालगंज फीडर में एनसीसी कंपनी द्वारा मीटरिंग यूनिट लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण लालगंज फीडर की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। कार्य के दौरान सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लालगंज फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में नेवालाल चौक, उफरैल, शिवनगर, माधोपाड़ा, बंगाली टोला और शक्ति नगर शामिल हैं। विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था पहले से कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.