गोपालगंज, मार्च 18 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। थावे-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू होने के दूसरे दिन से ही लगातार देरी से हो रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार 16 मार्च को पटना जंक्शन से ट्रेन का परिचालन निर्धारित समय 12:10 बजे के बजाय 1:04 बजे हुआ। वहीं 17 मार्च को यह ट्रेन दोपहर 1:59 बजे और 18 मार्च को 2:56 बजे खुली। इधर, वापसी में भी थावे जंक्शन से ट्रेन घंटों देरी से चल रही है। इससे पटना जाने वाले यात्रियों को अपने जरूरी कार्यों के लिए समय पर पहुंचने में दिक्कत हो रही है।यात्रियों का कहना है कि रेलवे ने 174 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए सात घंटे का समय निर्धारित किया है। लेकिन, दो घंटे की देरी के कारण यात्रा अवधि बढ़कर करीब नौ घंटे हो जा रही है। सिधवलिया के गंगवा गांव की पुष्पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.