मऊ, अप्रैल 28 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के घोसी मार्ग पर प्रतिदिन शाम के समय घंटों तक लंबा जाम लगता है। सोमवार की शाम को भी लगभग दो घंटे तक दूल्हों सहित बारातियों की गाड़ियां दो किमी लंबे जाम में फंसी रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने अतरारी चुंगी पुलिस बूथ पर पुलिस की तैनाती की मांग की है। जिससे नियम विरुद्ध चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई हो सके। मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग पर तमसा नदी पुल सकरा होने के कारण मांगलिक कार्यक्रमों में गाड़ियों की लंबी कतार लगने के कारण इस समय प्रतिदिन लंबा जाम लग रह है। सोमवार को लगभग 6 बजे से 8 बजे तक कैलेंडर तिराहे से लेकर भातकोल बाजार तक लगभग दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जिसमें दूर दराज जाने वाले दूल्हों के बारात की गाड़ियां लंब...