दो घंटे जमीन पर लेटी रही बुखार रोगी, पति-बेटा लगे रहे लाइन में
एटा, अगस्त 11 -- कासगंज जनपद की तहसील पटियाली क्षेत्र के गांव भैसरासी की वायरल फीवर रोगी महिला सोना पर्चा न बन पाने के कारण दो घंटे तक जमीन पर लेटी रही। पर्चा बनवाने के लिए उसका पुत्र लाइन में लगा हुआ था। महिला का पति भी पर्चा बनवाने के लिए बेटे के साथ प्रयास कर रहा था। इसके बाद भी दोपहर 12 बजे तक पर्चा नहीं बन सका। परेशान पति बार-बार कभी पत्नी के पास तो कभी बेटा के साथ लाइन में चक्कर लगाता रहा। मंगलवार को मेडिकल कालेज में मौजूद भैसरासी निवासी जयलाल ने बताया कि उसकी पत्नी 45 वर्षीय सोना को पांच दिन से बुखार आ रहा है। उसको उल्टी भी होने लगी है। पटियाली में डाक्टर से इलाज कराया। कोई फायदा नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह आठ बजे वह मेडिकल कालेज एटा में उपचार कराने के लिए घर से निकला है। करीब दस बजे वह यहां आ गया। तभी से उसका पुत्र गुड्डू पर्चा बनवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.