मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीमार बहन को देखने महज दो घंटे के घर छोड़कर एसकेएमसीएच गई नगर थाने के चंदवारा कुर्बान रोड की अरमाना खातून के घर से आठ लाख के गहने चोरी हो गए। उसने नगर थाने में घटना की एफआईआर कराई है। तीन दिन पहले हुई इस वारदात में बदमाशों को चिह्नित करने के लिए नगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही इलाके के आधा दर्जन से अधिक स्मैकिया गिरोह के शातिरों को उठाकर पुलिस ने पूछताछ की है। महज दो घंटे के लिए घर छोड़ने पर चोरी की वारदात ने पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर रही है। इसके लिए नगर थाने की पुलिस चंदावारा इलाके मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है। बताया जा रहा है कि चंदवारा इलाके में नगर थाने से जुड़े आधा दर्जन मुखबिरों के साथ नगर थाने की पुलिस ने एक गुप्त बैठक की है। जिसमें सभी को टास्क सौं...