दो घंटे के अंतराल में दंपति की मौत, गांव में शोक
बुलंदशहर, मई 2 -- अहार क्षेत्र के गांव पौटा बादशाहपुर में शनिवार को एक मार्मिक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। यहां एक बुजुर्ग दंपति की महज दो घंटे के अंतराल में मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीण भी स्तब्ध रह गए। जानकारी के अनुसार गांव पौटा बादशाहपुर निवासी 72 वर्षीय सुखपाल सिंह और उनकी 65 वर्षीय पत्नी होशियारी देवी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सुखपाल सिंह का इलाज बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में जारी था, जबकि होशियारी देवी को कुछ दिन पूर्व सिर में तेज दर्द की शिकायत के चलते पहले बुलंदशहर और बाद में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय उपचार के बाद शुक्रवार को दोनों को घर वापस लाया गया था।बताया जाता है कि शनिवार दोपहर अचानक होशियारी देवी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.